Advertisement

औरैया में चेयरमैन और सभासदों की बैठकः सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर, टेम्पो स्टैंड पर अवैध वसूली होगी बंद।

www.satyarath.com

औरैया में चेयरमैन और सभासदों की बैठकः सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर, टेम्पो स्टैंड पर अवैध वसूली होगी बंद।

satyarath.comऔरैया की दिबियापुर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के एक साल पूरे होने पर बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन राघव मिश्रा की अध्यक्षता में सभासदों की बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष राघव मिश्रा ने मौजूद सभासदों से वार्डों की समस्याओं पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के कारण जो निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे हैं उन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्बध में सम्बधित ठेकेदारों को समय से काम पूरे करने को निर्देशित किया गया है। शास्त्री नगर के सभासद द्वारा बारिस में वार्ड में जलभराव होने की आशंका जताने पर बताया कि जलनिगम द्वारा एकाध दिन में जलनिकासी के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर काम शुरू कराया जाएगा।

विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल ने जलनिगम द्वारा बिछाई जा रही पेयजल लाइन से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और नालियों के सवाल पर अध्यक्ष ने बताया कि जलनिगम को नई लाइनों की खुदाई पर रोक लगाई है। पहले से खोदकर खराब हुई सड़कों और नालियों की मरम्मत पर जोर दिया जा रहा है। सभासदों द्वारा नगर में कई स्थानों पर बने आटो स्टैंड पर हो रही अवैध वसूली पर अध्यक्ष ने कहा कि अवैध बसूली बर्दाश्त नहीं होगी जल्द ही नगर पंचायत द्वारा निर्धारित पार्किंग शुल्क से शल्क लिया जाएगा। डीप फ्रिज को जल्द ठीक कराया जाएगा उन्होंने सभासदों से वार्डों की प्रमुख समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कहा कि सफाई, मार्ग प्रकाश और पेयजल आपूर्ति को और बेहतर बनाने का भरोसा दिया। उन्होंने नगर पंचायत के तीन शव रखने वाले डीप फ्रीज में से दो खराब पड़े डीप फ्रीज को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अध्यक्ष राघव मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल के अलावा धरमपाल सिंह सेंगर, इकरार खान, रिशी पोरवाल, राहुल अम्बेडकर, सचिन गुप्ता, कृष्णकुमार कश्यप, अभय प्रजापति, राजीव शर्मा, रविप्रकाश, इन्द्रपाल सिंह, योगेन्द्र सिंह छोटू आदि सभासद मौजूद रहे।

रिपोर्टर अमरेंद्र कुमार बिधूना औरैया [ उत्तर प्रदेश ]

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!