Advertisement

बीकानेर-जल्द खत्म होगा 26 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार, विभाग जुटा तैयारियों में

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
प्रदेशभर के सरकारी और शिक्षा विभाग से जुड़े प्राइवेट स्कूलों के पांचवीं और आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही घोषित होगा। पहले आठवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित होगा और इसके बाद पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट आएगा। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय ने आठवीं का रिजल्ट तैयार कर लिया है, जबकि पांचवीं का अंतिम चरण में है।
दरअसल, प्रदेश में आठवीं बोर्ड के 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है, वहीं पांचवीं बोर्ड के 14 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय ने आठवीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार कर लिया है। अब माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी के बीकानेर आने का इंतजार किया जा रहा है। मोदी लोकसभा चुनाव ड्यूटी में व्यस्त है। उम्मीद की जा रही है कि निदेशक सोमवार को मुख्यालय पर आएंगे। जिसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। आमतौर पर शिक्षा मंत्री रिजल्ट घोषित करते हैं लेकिन चार जून तक चुनाव आचार संहिता होने के कारण शिक्षा निदेशक ही रिजल्ट घोषित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि सोमवार से शनिवार के बीच आठवीं का रिजल्ट घोषित होगा। पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट अभी तैयार हो रहा है। कॉपी चैक करने का काम पूरा हो चुका है। बच्चों की मार्किंग की जा रही है। इसके बाद रिजल्ट को सॉफ्टवेयर के माध्यम से अंतिम रूप दिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!