Advertisement

डूंगरगढ़ में बैंक खातों से लाखों रुपए पार कर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक पिता ने अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

http://satyarath.com/

रिपोर्टर पुखराज बोहरा
बीकानेर
श्री डूंगरगढ़

 

डूंगरगढ़ में बैंक खातों से लाखों रुपए पार कर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक पिता ने अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

 

पुलिस के अनुसार कस्बे के आडसर बास निवासी गोपीलाल सुनार ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह गत वर्ष सितम्बर में अपने पुत्र हसंराज के पास अहमदाबाद गया था। रास्ते में उसका सामान व मोबाइल खो गया। मोबाइल में उसके पुत्र संदीप के नाम से सिम डाली हुई थी एवं इसी सिम के नम्बरों को खातों व एटीएम कार्डों में जोड़ा हुआ था। वह फरवरी में अहमदाबाद से वापस आया, तो उसे पता चला कि उसके श्रीडूंगरगढ़ में रहने वाले पुत्र संदीप ने अपने नाम से जारी सिम जो गुम हो गई थी, उसे दुबारा निकलवा लिया था एवं उसके अहमदाबाद प्रवास के छह महीनों में उसके खातों में से लेन-देन करते हुए 33 लाख 66 हजार 851 रुपए चोरी कर हड़प लिए। पता चलने पर संदीप ने माफी मांगते हुए पैसे लौटा देने की बात कही, लेकिन अब मुकर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!