Advertisement

बलिया की बेटी ने कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, जनपद का बढ़ा मान

http://satyarath.com/

अंकित तिवारी बलिया

बलिया की बेटी ने कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, जनपद का बढ़ा मान

 

बलिया: की बेटी ने ऑल इण्डिया कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बता दें कि कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से उत्तराखण्ड के परेड ग्राउंड में 8 से 12 मई तक ऑल इण्डिया कराटे चैंपियनशिप आयोजित हुआ।

जिसमें 28 राज्य, सात केंद्र शासित प्रदेश और दो सर्विसेज सहित 37 टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बाद बलिया कि महिला खिलाडी गरिमा सिंह ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और ओड़िशा के खिलाडी को 4–6, गुजरात को 2–8, कर्नाटक के खिलाड़ी को 4–9 तथा वेस्ट बंगाल को 4–7 के अंतर से लगातर पांचवी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का किया।

जिले का नाम किया रोशन

जहां उत्तराखंड के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दिया लेकिन 0–1 के अंतर से हार गई। लेकिन बलिया की झोली में कांस्य पदक डाल दिया। आगामी 38वीं नेशनल गेम्स में अपना स्थान सुनिश्चित किया। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव एवं उत्तर प्रदेश टीम कोच की भूमिका निभा रहे सुमित झा ने दी।

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल कृष्ण मूर्ति ने इस उपलब्धि को कराटे खेल जगत की उपलब्धि बताते हुए कहा कि सीनियर महिला वर्ग का नेशनल कराटे में जिले का यह पहला पदक है। इस उपलब्धि के साथ नेशनल गेम्स में जिले के पहली बार प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन करेगी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!