Advertisement

आपको तय करना है समान नागरिकता का देश चाहिए या शरीयत कानून :CM धामी

श्रावस्ती ब्यूरो रिपोर्ट फरमान वेग

श्रावस्ती, जनपद में भारतीय जनता पार्टी के नमो युवा सम्मेलन में मुख्यतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहे। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने विकसित भारत का संकल्प दोहराया।

शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा इकौना स्थित जगतजीत इंटर कॉलेज में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पहुंचे। जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी तथा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित नमो युवा सम्मेलन में युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे अटल बिहारी वाजपेयी और नाना जी देसमुख की कर्मभूमि पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। देवभूमि उत्तराखंड से मैं आपको सिर्फ यही बताने आया हूँ कि आप सभी युवा अपनी शक्ति को पहचाने क्योंकि पूरे विश्व मे कोई भी बड़ा परिवर्तन हुआ है उसमें युवाओं की भूमिका अवश्य रही है।

 

उन्होंने कहा लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा जीत तो रहे ही लेकिन जीत के अंतर को बड़ा करना आपकी ज़िम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में जब से देश की बागडोर आया तब धारा 370 को समाप्त करना, तीन तलाक को समाप्त करना, भव्य राम मन्दिर का निर्माण जैसे बड़े कार्य किये हैं। वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीमारू कहे जाने वाले उत्तरप्रदेश को डबल इंजन की सरकार से उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया है। यह चुनाव सिर्फ एक सांसद बनाने का चुनाव नही बल्कि देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प का चुनाव है, जिन गोरों ने हम पर राज किया आज उनको पीछे छोड़ते हुए देश दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है लेकिन आप युवाओं की बदौलत हमे इसे दुनिया की नम्बर एक अर्थव्यवस्था बनाना है।

उन्होंने कहा आज दुनिया आश्चर्यचकित है कि भारत कैसे इतनी तरक्की कर रहा है यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी व विकास परक सोच है। हमारा उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां समान नागरिकता विधेयक लागू हुआ है, आज वहां लैंड जिहाद, धर्म परिवर्तन, दंगा निरोधी कानून लागू है। आपको फैसला करना है कि आपको पूरे देश मे समान नागरिकता चाहिए कि शरीयत, सनातन संस्कृति का सम्मान चाहिए या तुष्टिकरण की राजनीति। क्योंकि कांग्रेस तो कर्नाटक में मुस्लिमों को ओबीसी बनाकर पिछड़ों के आरक्षण ओर डाका डाल रही है और वहीं उत्तरप्रदेश में सपा राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में जाने वालों को तोड़ छोडने पर मजबूर कर रही है, कोई सनातन को डेगूं, मलेरिया और कोई कोरोना जैसी बीमारी से तुलना कर रहा है इन्हीं सपाइयों ने राम चरित मानस को सड़क पर जलाने का कार्य किया। यह सिर्फ अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। आपको इनकी तुष्टिकरण की घटिया राजनीति को करारा जवाब देते हुए आने वाली 25 मई को कमल पर वोट देकर साकेत मिश्रा को विजयी बनाना है इसी आग्रह के साथ आप सबके बीच उपस्थित हुआ हूँ। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया।

 

नमो युवा सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा अमरजीत मिश्रा, व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा उदय प्रकाश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष बलरामपुर प्रदीप सिंह, लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी, विधायक बलरामपुर पलटूराम ने भी अवने विचार रखे। सम्मेलन का समापन जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हरिओम तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, शैलेन्द्र त्रिपाठी “अंकुर” आदि सहित भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!