न्यूज़ रिपोर्टर मनोज बीकानेर श्री डूंगरगढ़
1.कनपटी पर पिस्तौल रख लूटी नकदी, मारपीट कर दी गालियां-
हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र में कनपटी पर पिस्तौल रखकर नगदी लूट ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडित की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुबेग सिंह उर्फ काली (38) पुत्र सरदार भजनसिंह लबाना निवासी वार्ड नम्बर 27 अंबेडकर कालोनी हनुमानगढ टाउन ने थाने में आकर रिपोर्ट दी। जिसमें उसने बताया कि वह टाउन के वाल्मीकि चौक पर डीजे और किराना की दुकान करता है। 3 मई की देर शाम को लगभग 8:30 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान बिटटू उर्फ जसपाल पुत्र पप्पू निवासी लोहिया कालोनी, शाहरूख खान निवासी गली नम्बर 6 नई आबादी और दो अन्य दुकान पर आए।
2.कलयुगी बेटे-बहू की करतूत, माँ के साथ मारपीट कर तोड़े दांत-
सास ने बहू व अपने बेटे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार रामपुरा बस्ती अशोक भवन के पास रहने वाली वाईला बानो ने अपने पुत्र फारूक व पुत्रवधू सबु के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना तीन मई की है परिवादिया का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू सबु ने लोहे के सरिये से उस पर जानलेवा हमला किया और बाली पकड़ उसका सिर दीवार से भिड़ाया। जिससे उसके दांत टूट गये। उसके बाद उसे जमीन पर घसीटते हुए दुपट्टे से उसके गले में फंदा डाल कर बोली आज तो तुझे जान से मार के ही दम लूंगी। पुलिस ने फारूक व उसकी पत्नी सबु के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
3.ढाणी में आग लगाने का आरोप, अनाज, बर्तन व अन्य जरूरी सामान जला-
ढाणी में आग लगाने का मामला कोर्ट इस्तगासे के जरिए नोखा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार भ्याउं कंवलीसर निवासी छोटुसिंह ने भ्याउं कंवलीसर निवासी मालसिंह, गजुसिंह व जेठुसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों उसकी ढाणी में आग लगा दी। जिससे उसकी ढाणी व ढाणी में रखा सामान जल गया। जिसमें एक तिरपाल, 30 किलो तिल, 20 किलो मोठ, 21 बर्तन, 15 किलो ग्वार, तीन माचा, पांच रजाई व अन्य जरूरी सामान जल गया। पुलिस ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।-
4.चौक में खेला जा रहा था जुआ, पुलिस ने रेड मार 11 जुआरियों को पकड़ा, नकदी की-
शहर में बीतीरात को नयाशहर पुलिस ने जुए पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुआ राशि जब्त की। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस द्वारा की गई। थानाधिकारी विक्रम तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से शहर में जुआ खेलने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। देररात को सूचना मिली की झंवरों के चौक में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। इस पर पुलिस की एक टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर रेड मारी और मौके से 11 जुआरियों को पकड़ा। जिनके कब्जे से लगभग 80 हजार रुपए जब्त किये। शहर में अचानक हुई इस कार्रवाई से जुआरियों में अफरा तफरी मच गई।
5.बाइक सवार बदमाशों ने मंदिर जा रही महिला के गले से तोड़ी चेन-
शहर में चेन स्नेचिंग गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। कोटगेट थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला की बाइक सवार चेन तोड़कर फरार हो गए । इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार गौड सभा भवन के पीछे रानी बाजार क्षेत्र निवासी विकास शर्मा की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी माता शनिवार को मन्दिर जा रही थी उस समय पीछे से एक बाईक सवार दो लडकों ने उसकी गले मे पहनी हुई सोने की चैन को तोड़ ली व उसकी माता को धक्का देकर गिरा कर फरार हो गए। शर्मा ने बताया कि बाइक पर सवार दोनों युवक नकाबपोश अवस्था में थे। पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
6.ट्रक की टक्कर से ऊंट की मौत, हाइवे जाम-
नेशनल हाईवे पर तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर से ऊंट की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना रायसर से नौरंगदेसर के बीच की है। जहां कल शाम को ट्रक ने ऊँट को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। समाजसेवी गोपाल सोनी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से ऊँट की मौत हो गयी। जिसके बाद हाईवे पर एकबारगी जाम लग गया। हाईवे पर अंधेरा है। जिसके चलते ऊँट के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता है
7.बाइक सवार पिता-पुत्री को ट्रक ने मारी टक्कर, लड़की का पैर फ्रैक्चर-
ड्राइवर द्वारा तेज रफ़्तार और गफलत से ड्राइविंग करते हुए बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार कर घायल करने का ममला व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। घटना 12 अप्रैल को जयपुर रोड सांगलपुरा मिल्ट्री गेट के सामने की है। इस संबंध में जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी रामनिवास ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज करवाते हुए बताया की 12 अप्रैल को सुबह दस बजे अपनी पुत्री गायत्री को महारानी कॉलेज छोडने जा रहा था। जयपुर रोड सांगलपुरा मिल्ट्री गेट के सामने व्यास कॉलोनी की तरफ से ट्रक नंबर आरजे 07 जीबी 4927 के चालक ने लापरवाही से मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। जिससे गायत्री का पैर फ्रैक्चर हो गया और भी चोटें आई। परिवादी के भी चोटें आई। परिवादी ने बताया कि गायत्री के ऑपरेशन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
8.गजबः फर्जीवाड़े की भी हदें पार, मृत्यु के बाद किया मनरेगा में मजदूर का कार्य किया-
कोलायत झझु में मृत्यु के बाद किया मनरेगा में मजदूरी का कार्य । चौंकिए मत, बीकानेर जिले के कोलायत से जुड़ी है। अब मनरेगा पोर्टल पर जॉब कार्ड पर अंकित डाटा इसकी पोल खोल रही है। जिस व्यक्ति की मृत्यु 13 जनवरी 2024 में हो गई, उन्होंने अपने निधन के बाद 31 जनवरी 2024 तक 14 दिन मनरेगा में मजदूरी की है। सख्त मॉनिटरिंग के बावजूद सामने आ रहे ऐसे मामले सख्त मॉनिटरिंग के बावजूद ऐसे मामले यह दर्शा रहे हैं कि काम की गारंटी एक्ट मनरेगा मजदूरों के लिए कम बिचौलियों के लिए ज्यादा लाभप्रद बन गया है। सिक्के की चमक के सामने जिम्मेदार आंखें चौंधियां रही हैं। लिहाजा, योजना का उद्देश्य श प्रतिशत फलीभूत नहीं हो पा रहा है।
9.डिस्टीब्यूटर नियुक्त करने का झांसा देकर 10 लाख रुपए हड़पे –
डिस्टीब्यूटर नियुक्त करने का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गंगाशहर चौरडिय़ा चौक निवासी भरत चौपड़ा ने अरशद खां, विजेन्द्र शर्मा व कृष्णकांत त्रिपाठी के खिलाफ गंगाशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि वह सीमेंट का व्यवसाय करता है। चार जून 2022 को विजेन्द्र शर्मा और कृष्णकांत त्रिपाठी ने उसे सीमेंट का डिस्टीब्यूटर बनाने का कहकर एक लाख रुपए अपनी फर्म में ट्रांसफर करवा लिये। उसके बाद माल भिजवाने का कहकर नौ लाख रुपए और मंगवा लिये और अभी तक कोई माल सप्लाई नहीं किया। आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र रचकर उसको डिस्टीब्यूटर नियुक्त करने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपए हड़प कर लिये। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
10.धोखाधड़ी से तैयार किए कागजात और हड़प ली जमीन
धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थाने में कैलाशपुरी के रहने वाले नरपतसङ्क्षह पुत्र किशन सिंह ने पन्नालाल नागल पुत्र स्व. किशनलाल, नगेन्द्र ङ्क्षसह, जितेन्द्र कुमार पुत्र पन्नालाल सुथार, रतनी देवी पत्नी पन्नालाल, तरूणा सुथार पुत्री पन्नालाल निवासी करणी नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके हक की जमीन को बेईमानी पूर्ण आशय से धोखाधड़ी करने की नियत से और अवैध लाभ कमाने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और विक्रय विलेख करते हुए जमीन को हड़प लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीकानेर-पढ़े जिले व आस पास की खबरें एक साथ

















Leave a Reply