Advertisement

मैनपुरी : 07 मई को अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी मतदाताओं की सहभागिता अति आवश्यक है : सी०डी०ओ० नेहा बंधु

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा , मैनपुरी उत्तर प्रदेश 

satyarath.com

• 07 मई को अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी मतदाताओं की सहभागिता अति आवश्यक है : सी०डी०ओ० नेहा बंधु

satyarath.comमैनपुरी 04 मई, 2024- मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने छोटा क्रिश्चियन मैदान में मतदाता जागरूकता रैली में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, उपस्थित व्यक्तियों को मतदाधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी, शपथ दिलाने से पूर्व उन्होने ईसन नदी पुल से जन-सामान्य को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य स्कूली बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्रिश्चियन मैदान में रैली के समापन के दौरान कहा कि समृद्ध लोकतंत्रात्मक गणराज्य में राष्ट्रीय एकता अखंडता की मजबूती के साथ सभी नागरिकों को धर्म, भाषा, अभिव्यक्ति की आजादी और सामाजिक न्याय, व्यक्ति की गरिमा को समान स्थान दिया है, संविधान के सभी उद्देश्यों को प्राप्त करने का एकमात्र आधार संसदीय प्रणाली, लोकतंत्र की मजबूती है, संविधन ने सभी वयस्क नागरिकों को क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने हेतु मताधिकार कर सुयोग्य, स्वच्छ छवि वाले जन प्रतिनिधियों को चुनने का अवसर प्रदान किया है। उन्होने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है कि मतदान तिथि 07 मई को अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी मतदाताओं की सहभागिता अति आवश्यक है, मतदाताओं को जागरूक करने में स्कूली बच्चे महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं, स्कूली बच्चों द्वारा निरतंर जनपद के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा हैं।रैली में आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इं.कॉ., सुदिति ग्लोबल ऐकेडमी, सेंट मैरी सी.सै. स्कूल, तपस्थली सी.सै. इं.कॉ., कुं. रामचन्द्र सिंह लाल सिंह कन्या इंटर कॉलेज, कुं. आर.सी. महिला महा विद्यालय, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, श्री गंगा सहाय इंटर कॉलेज,आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अलावा दिव्यांग समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह, स्वीप कोआर्डिनेटर डा. शैफाली यादव, दीपक दास, लव मोहन, मनोरमा दास, डा. चन्द्रमोहन सक्सैना, घनश्याम दास गुप्ता, एस.के. मल्ल आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!