Advertisement

मैनपुरी : ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे गिरने से किसान हुआ बेहोश।उपचार के दौरान हुई मौत।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा , मैनपुरी ( उत्तर प्रदेश )

• ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे गिरने से किसान हुआ बेहोश।

• उपचार के दौरान हुई मौत

satyarath.com

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव तिलियानी में गुरुवार की रात ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा लादते समय किसान नीचे गिर गया।आनन फानन में परिजन बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।बेवर थाना क्षेत्र के गांव तिलियानी निवासी किसान ईश्वर दयाल (55) ने गुरुवार की रात को अपने खेत पर गेहूं की फसल की कटाई कराई थी। कटाई के बाद देर रात वह भूसा और गेहूं को ट्रैक्टर ट्रॉली में लाद रहे थे। भूसा लादते समय रस्सा कसने के दौरान अचानक किसान का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे खेत में गिर गया।

किसान को बेसुध पड़ा देख परिजन व वहां मौजूद अन्य लोग आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। मृतक के भाई महेश चंद्र ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!