Advertisement

मैनपुरी : सास बहू में हुए विवाद के चलते सास ने खाया जहरीला पदार्थ , मौत

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा , मैनपुरी उत्तर प्रदेश 

 

• सास बहू में हुए विवाद के चलते सास ने खाया जहरीला पदार्थ , मौत

satyarath.com

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में सास बहू के विवाद के चलते सास ने जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर परिजनों में अफरा तफरी मच गई । और परिजन व़ृद्धा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए । जहां चिकत्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम कराया।

कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम के नौगांव निवासी 70 वर्षीय फूलन देवी का शुक्रवार की शाम को बहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामूली विवाद के बाद सब कुछ सामान्य भी हो गया था। इसके कुछ देर बाद वृद्धा की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी करने पर पता चला कि फूलन देवी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। जहर खाने के बारे में जानकारी मिलते ही परिजन में अफरा-तफरी मच गई। परिजन वृद्धा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन शव को लेकर गांव चले गए। उधर सूचना मिलने के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने जानकारी जुटाई। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमाटर्म कराया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!