Advertisement

मथुरा : ससुराल वालों पर महिला को दबाव डालना पड़ा भारी,रैलिंग से लटक कर दे रही थी धमकी, हाथ छूटा तो गिरी धड़ाम।

www.satyarath.com

रिपोर्टर गोपाल चतुर्वेदी/मथुरा, उत्तर प्रदेश 

 

• ससुराल वालों पर महिला को दबाव डालना पड़ा भारी

• रैलिंग से लटक कर दे रही थी धमकी, हाथ छूटा तो गिरी धड़ाम

satyarath.comमथुरा में एक विवाहिता महिला को नाराजगी जाहिर करना इस कदर महंगा पड़ गया कि उसे हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। महिला प्रेगनेंट है और वह अपने ससुराल वालों से नाराज थी क्योंकि वह लोग उसे मायके नहीं जाने दे रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला इस बात से नाराज थी कि ससुराल वाले उसे मायके नहीं भेज रहे थे। ऐसे में महिला नाराज होकर छत पर चली गई और वहां से कूदने की धमकी देने लगी। अचानक उसका पैर फिसला और वह रेलिंग से लटक गई। कुछ देर बाद उसके हाथ से रेलिंग भी छूट गई और वह नीचे गिर गई।मामला मथुरा जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र इलाके का है। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मथुरा पुलिस ने एक्स हैंडल पर बताया कि इस संबंध में थाना बलदेव पर अभियोग पंजीकृत है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घायल महिला की पहचान 22 साल की प्रियंका वाल्मीकि के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, वह मायके जाने की जिद कर रही थी लेकिन ससुराल वाले उसे ऐसा करने से मना कर रहे थे। फिलहाल महिला का इलाज किया जा रहा है। इस मामले में महिला के ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला मकान की दूसरी मंजिल की रेलिंग से लटकी हुई है और नीचे खड़े लोग चीख-चिल्ला रहे हैं। वहीं दूर से खड़ा होकर कोई शख्स इस पूरे मामले का वीडियो शूट कर रहा है। अचानक महिला का हाथ रेलिंग से छूटता है और वह पहले किसी चीज से टकराती है, फिर नीचे गिर जाती है। इस मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच जाता है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!