Advertisement

गाडरवारा – ऑटो चालक संघ की बैठक में अधिकारियों ने दिए दिशा निर्देश

http://satyarath.com/

अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज़ गाडरवारा

ऑटो चालक संघ की बैठक में अधिकारियों ने दिए दिशा निर्देश

 

गाडरवारा । विगत दिवस जनहित श्रीराम ऑटो चालक संघ ने रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस उप अधीक्षक रत्नेश मिश्रा थाना प्रभारी उमेश तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख की विशेष उपस्थिति में बैठक आयोजित कर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ऑटो संचालन पर चर्चा की । बैठक में पुलिस उप अधीक्षक एवं थाना प्रभारी द्वारा ऑटो चालकों को यातायात के नियमों से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । सभी ऑटो चालकों को 06/05/24 सोमवार तक की रियायत दी गई है की ऑटो चालक ड्रेस एवं अपना आइडेंटिटी कार्ड साथ में लेकर चलें एवं नियमों का पालन करें जो ऑटो चालक नियम का पालन नहीं करेगा उस पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी । मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए ऑटो चालको एवं सवारियो की सुविधा के लिए आगामी दिनों में गाडरवारा में ऑटो स्टैंड निर्धारित किए जाएंगे , ग्रामीण मार्गों पर चलने वाले एवं शहरी क्षेत्रों में चलने वाले ऑटो पर यूनियन नंबर अंकित कराए जाएंगे । बैठक का संचालन श्रीराम ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष अमित दुबे ने करते हुए ऑटो चालकों की समस्याओं के बारे में उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया । इस अवसर पर नगर पालिका परिषद से बबलू चौहान, संजय व्यास, ऑटो संघ उपाध्यक्ष राजू राजपूत शाकिर खान, महेश राय, राहुल, शिवम सहित सैकड़ो की संख्या में ऑटो चालक उपस्थित थे ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!