ब्यूरो चीफ – दीपक कुमार उन्नाव
उन्नाव- अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दक्षिणी एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा एक अवैध तमंचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 03.05.2024 को व0उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार यादव, उ0नि0 श्री मो0 असलम, उ0नि0 श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स के द्वारा अभियुक्त जैकी उर्फ जनमेजय पुत्र महेश निवासी पहाड़पुर थाना बन्थरा जिला लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष को कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर सरौती रोड प्रीतसुधा लॉन के पीछे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 79/2024 धारा 3/25 एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
जैकी उर्फ जनमेजय पुत्र महेश निवासी पहाड़पुर थाना बन्थरा जिला लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष













Leave a Reply