Advertisement

बीकानेर-सलमान खान फायरिंग मामले में नया उपडेट आरोपी ने की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत

न्यूज़ रिपोर्टर मनोज श्री डूंगरगढ़ 1 मई बुधवार
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में पकड़े गए एक आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश की है। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोपी पुलिस हिरासत में था, उसके साथ दो अन्य आरोपी भी हैं। जबकि, मामले में गिरफ्तार चौथे आरोपी को चिकित्सीय आधार पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
है मुंबई पुलिस ने बुधवार को मामले में जानकारी दी कि सलमान खान फायरिंग केस में पकड़े गए आरोपियों में से एक ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जीटी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनुज थापन के रूप में हुई है। उस पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था।थापन को मुंबई पुलिस ने एक अन्य आरोपी सोनू सुभाष चंदर (37) के साथ 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा 24 वर्षीय विक्की गुप्ता, 21 वर्षीय सागर पाल भी गिरफ्तार हुए थे। थापन, विक्की और सागर पाल मुंबई पुलिस की हिरासत में थे, जबकि सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को चिकित्सा आधार पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। केस में सरकारी गवाह भी बनना चाहता था एक आरोपी सूत्रों से जानकारी मिली है कि सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के सिलसिले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के आरोपों का सामना कर रहे चार आरोपियों में एक ने मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई थी। हालांकि पुलिस ने उस आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया था कि वह कौन है।मुंबई अपराध शाखा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी पहले किसी उच्च रैंकिंग अधिकारी के सामने आरोपी का कबूलनामा दर्ज करेगी और बाद में इसे मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा, “इकबालिया बयान सबूत का हिस्सा होगा और इसका इस्तेमाल उसके साथ-साथ आरो का सामना कर रहे अन्य आरोपियों के खिलाफ भी किया जाएगा। इसलिए आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया था।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!