बरात में मारपीट, दोनों पक्षों के चार लोग घायल
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ में एक विवाह समारोह में बरातियों और घरातियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी है। जानकारी के अनुसार रतमटिया गांव से एक बरात सिटोली गांव में आई थी। किसी बात को लेकर बरातियों और घरातियों में हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। विवाद में दो बराती और दो घरातियों को हल्की चोट आई। ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और विवाद शांत हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
न्यूज रिपोर्टर दीपक कुमार बागेश्वर उत्तराखंड


















Leave a Reply