Advertisement

मैनपुरी *सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने के बाद वर पक्ष पहुंचा दुवारा शादी करने लड़की के घर ।लड़की ने क्रिया शादी करने से इंकार*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा
जिला मैनपुरी

*सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने के बाद वर पक्ष पहुंचा दुवारा शादी करने लड़की के घर ।लड़की ने क्रिया शादी करने से इंकार*

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के कस्बा कुरावली में बीते फरवरी माह में श्री देवी मेला पंडाल में सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने के बाद दोनों पक्ष की सहमति के बाद रविवार को दूल्हा जब दोबारा बरात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा तो दुल्हन और परिजनों ने शादी से मना कर दिया। दोनों पक्ष के बीच तकरार होने लगी तो मामला थाने तक जा पहुंचा। दोनों पक्ष के लोगों के बीच समझौता की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर निवासी जयप्रकाश ने अपनी पुत्री ज्योती की शादी आगरा के गांव सठौसी निवासी मुकेश कुमार के साथ तय की थी। 24 फरवरी 2024 को श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी पांडाल में हुए सामूहिक विवाह समारोह में दोनों की शादी भी हो गई। अब दोनों पक्ष के बीच सहमति बनी की वह लोग सामाजिक रूप से भी शादी करेंगे। इसके लिए रविवार को बरात आना तय हुआ था। रविवार की शाम मुकेश बरात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा तो आवभगत की गई।
विवाह की अन्य रस्में भी हंसी खुशी के साथ संपन्न हुईं। देर रात जब फेरों का समय आया तो दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। परिजन कहने लगे कि लड़का सरकारी नौकरी नहीं करता। वहीं अन्य आरोप लगाकर शादी करने से मना करने लगे। शादी से मना होने के बाद बरातियों के बीच अफरा तफरी मच गई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद मामला सोमवार की सुबह थाने पहुंच गया। दोनों पक्ष के लोगों को थाने बुलाया गया। वहां बातचीत शुरू हुई। लेकिन बात नहीं बनी तो ये शादी टूट गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!