Advertisement

औरैया में सिर पर वारकर युवक की हत्याः सड़क किनारे मिला था शव, हत्या करके हादसा दिखाने की कोशिश, पीएम रिपोर्ट से खुलासा।

http://satyarath.com/

औरैया में सिर पर वारकर युवक की हत्याः सड़क किनारे मिला था शव, हत्या करके हादसा दिखाने की कोशिश, पीएम रिपोर्ट से खुलासा।

 

औरैया के अयाना में संदिग्ध हालात में सड़क किनारे शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट आने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मामले में पत्नी ने रुपए के लेनदेन को लेकर एक नामजद समेत तीन लोगों पर हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रविवार देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद राजमिस्त्री मनोज दोहरे निवासी अयाना का शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। पत्नी प्रीति, पिता करन सिंह, मां राजेश्वरी का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस तैनात रही। सोमवार दोपहर को पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया।

https://satyarath.com/

बता दें कि रविवार सुबह भासौन मार्ग पर गेहूं की फसल की कटाई करने गई महिलाओं ने बाइक समेत शव को सड़क किनारे खड्ड में पड़ा देखा था। पत्नी प्रीति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सिताब का अड्डा निवासी शिवपूजन के साथ पति का लेनदेन था। शनिवार शाम सात बजे शिवपूजन और उसके दो अज्ञात साथी पति को घर से ले गए थे।रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसके घर जानकारी की तो उसने पति के वहां न होने की जानकारी दी। सुबह पति का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। आरोप लगाया कि शिवपूजन व उसके साथियों ने पति की हत्या को हादसा दिखाने की कोशिस की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

रिपोर्टर – अमरेन्द्र कुमार

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!