Advertisement

प्रयागराज- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

http://satyarath.com/

रिपोर्ट (रावेंद्र केशरवानी ,रोहन )

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

(कौंधियारा प्रयागराज )।माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर और मेडल देकर श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज पटेलनगर अकोढ़ा के प्रांगण में विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित पाण्डेय की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।हाईस्कूल एव इंटरमीडिएट के इस वर्ष 50 से अधिक छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया।ऐसे मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समर बहादुर सिंह ने किया वहीं मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अकोढ़ा मनोज कुशवाहा ने कहा कि परीक्षा के बाद उदीयमान छात्रों को सम्मानित करना सराहनीय कार्य है।ऐसा करने से छात्रों के हौसले बुलंद होते हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित पाण्डेय ने कहा कि वह छात्र व छात्राएं निराश न हो जो कुछ नंबरों से पीछे रह कर जनपद की टाप टेन लिस्ट में नहीं आ सके हैं।उनसे अपेक्षा की जाती है वह अगली कक्षाओं में और अधिक मेहनत कर अपने कालेज विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।कार्यक्रम के दौरान राजू शुक्ला,राजेन्द्र पाण्डेय,रामसुंदर,नागेश बिंद,धीरेन्द सिंह,राजकुमार मिश्र,आरती मौर्या,वीणा उपाध्याय,अमरेंद्र कुशवाहा,अनुज प्रजापति,गणेश शुक्ला सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!