Advertisement

मैनपुरी, बसपा प्रत्यासी शिव प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट पर अपना नामांकन किया

मनोज कुमार शर्मा जिला मैनपुरी

बसपा प्रत्यासी शिव प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट पर अपना नामांकन किया

18.62 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति होने के बाद उनके नाम पर कोई कार नही है।

मैनपुरी ,गुरुवार को बसपा प्रत्यासी शिव प्रसाद यादव ने अपने समर्थकों के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट पर अपना नामांकन किया।इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा हमारा किसी से कोई मुकावला नही है और न हमारी किसी से कोई टक्कर है। पूर्व विधायक शिव प्रसाद करोड़पति होने के बाद भी उनके पास कार नहीं है।

मैनपुरी में बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव भी करोंड़ो की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास कोई कार तो नहीं है, लेकिन असलहों के मामले में सभी प्रत्याशियों से आगे हैं। उनके पास एक रिवॉल्वर, एक राइफल और एक डबल बैरेल गन है। ये जानकारी उन्होंने नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में सार्वजनिक की है।

पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव संपत्ति के मामले में जयवीर सिंह और डिंपल यादव को टक्कर देते हैं। उनके पास 18.62 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी संतोष कुमारी 4.35 करोड़ की संपत्ति की मालिक हैं। आभूषणों के मामले में शिवप्रसाद और उनकी पत्नी अन्य प्रत्याशियों से पीछे हैं। उनके स्वयं के 50 ग्राम सोना है तो वहीं पत्नी के पास 150 ग्राम सोना है।

करोड़पति शिवप्रसाद यादव वैसे तो लग्जरी कारों में नजर आते हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि उनके पास अपनी कार भी नहीं है। वे एक पुराने ट्रैक्टर के मालिक जरूर हैं। पूर्व विधायक ने अपनी आय का साधन कृषि और दुग्ध व्यवसाय में निवेश दिखाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!