Advertisement

बस्ती।हवन, यज्ञ, भण्डारे के साथ 9 दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न

हवन, यज्ञ, भण्डारे के साथ 9 दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न

रिपोर्टर-शिवेश शुक्ला बस्ती उत्तर प्रदेश


बस्ती । श्रीराम जानकी मंदिर निपनिया चौराहा में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त दसकोलवा में आयोजित 9 दिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ और श्रीराम कथा हवन, यज्ञ, भण्डारे के साथ सम्पन्न हुई। कथा व्यास अंकितदास ने ब्रम्हलीन बाबा महादेव दास की प्रतिमा स्थापित कराये जाने का आग्रह किया। यज्ञाचार्य प्रभात शास्त्री, नीरज शास्त्री, आशुतोष दास ने विधि विधान से अनुष्ठान सम्पन्न कराया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक रूप धारण करने वाले कलाकारों ने मन मोह लिया।


ब्रम्हलीन बाबा महादेव दास की स्मृति में आयोजित 9 दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से प्रभात शास्त्री, आशुतोष दास, आदित्यदास, नीरज दास, ऋतिक दास, ओम नरायन, संगम शुक्ल, मुख्य यजमानगण दयाशंकर, राजकुमारी, नागेन्द्र मिश्र , राम सोहरत, शान्ती देवी, कौशल कुमार, कुसुम, सुनील पाण्डेय, मीरा देवी, सुल्ताना बाबा, सरोज मिश्र के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!