अंकित तिवारी बलिया
बलिया में ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बलिया: के रसड़ा-फेफना के रेलखंड के बीच संवरा रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को एक युवक सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दिया। ट्रेन के सामने कूदकर अभिषेक पांडेय पुत्र सुरेश पांडेय निवासी रौसिंगपुर-चिलकहर ने आत्महत्या कर ली।
ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल के समीप ट्रेन आने से पूर्व सुबह लगभग छह: बजे देखा गया था। उसके बाद जैसे ही ट्रेन बलिया से मऊ जाने वाली ट्रेन गुजर रही थी। अचानक उसने इंजन के सामने छलांग लगा दिया। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना तत्काल रसड़ा रेलवे स्टेशन को दी गई। सूचना पर आरपीएफ पुलिस तथा देवस्थली पुलिस चौकी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
चौकी प्रभारी देवस्थली गणेश पांडेय ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से युवक की कटकर मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक द्वारा किन कारणों से आत्महत्या की गई। इसकी जांच की जा रही है।
















Leave a Reply