Advertisement

रूपापुर-तेज रफ्तार ईको की टक्कर से युवक की मौत

http://satyarath.com/

तेज रफ्तार ईको की टक्कर से युवक की मौत

संवाद सूत्र /रूपापुर

 

कटरा विल्हौर हाइवे पर कन्हारी कोल्ड के पास एक तेज रफ्तार ईको कार ने एक युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
मृतक के चाचा बलबीर यादव ने बताया है कि उसका 28 वर्षीय भतीजा हरिओम उर्फ पिंटू मंगलबार शाम रूपापुर बाजार से सब्जी लेकर बापस गांव आ रहा था।रास्ते मे कन्हारी कोल्ड के पास सवायजपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ईको कर ने पिंटू को टक्कर मार दी।जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
घटना की जानकारी होते ही परिजनों व पत्नी नन्ही देवी का रोरोकर बुरा हाल है।
हरिओम की सात साल पहले शादी हुई थी और तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। पिंटू ही मेनहत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता । और परिवार का इकलौता चिराग था।पिता का साया बचपन मे ही पिंटू के सिर से उठ चुका था।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!