Advertisement

उत्तराखंड में 11,729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल को होगा मतदान

http://satyarath.com/

उत्तराखंड में 11,729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल को होगा मतदान

रिपोर्ट धीरज खण्डूडी
चमोली उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड में 11,729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। मतदान को देखते हुए राज्य के सभी 13 जिलों में 293 उड़नदस्ते और 252 सांख्यिकी निगरानी टीम तैनात की गई हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से वार्ता में कहा, उत्तराखंड में 11,729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान को देखते हुए राज्य के सभी 13 जिलों में 293 उड़नदस्ते और 252 सांख्यिकी निगरानी टीम तैनात की गई हैं। मतदान के दिन से 72 घंटे पहले इन सभी टीमों की ओर से अधिक गहनता से सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।अंतरराज्यीय सीमा पर भी सत्यापन अभियान सघनता से चलाया जाएगा। सभी चेकपोस्ट पर सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, पोलिंग पार्टियों के रेंडमाइजेशन की कार्रवाई चल रही है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, प्रदेश में मतदान को देखते हुए 17 अप्रैल शाम पांच बजे से 19 अप्रैल शाम छह बजे तक राज्य में ड्राई डे रहेगा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!