Advertisement

बलिया-अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, किसान मायूस

http://satyarath.com/

अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, किसान मायूस

रिपोर्टर- सन्तोष शर्मा

बलिया। सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के पलटूपुर ताल में अज्ञात कारणों से गेहूं में लगी आग से फसल जलकर राख हो गयी। आग लगने से बीरन सिंह, भूपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, हरेराम सिंह, तारकेश्वर राम, शंकर राम, सत्यप्रकाश, दिनेश सिंह का लगभग 5 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
वही ईसारपीथापट्टी के पलटूपुर में लगी आग से किसानों का लगभग 2 बीघा खड़ी फसल जल राख हो गई है। लोगो ने बताया गया कि पलटूपुर की तरफ की ज्यादातर फसल काट ली गई थी, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर क्षेत्र के लखनापार के धरहरा और ईसार के पलटुपुर ताल के पास गेहूं की फसल पूरी तरह से पक कर तैयार हो गई थी। किसान अब अपने खेतों में पकी हुई फसल के काटने के लिए किस मशीन का इंतजार कर ही रहे थे। तभी मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की सूचना जैसे ही ग्रामीणों व किसानों को हुई वह खेतों की तरफ दौड़ कर गए, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों व ग्रामीणों के अथक प्रयास से जब तक आग पर काबू पाया जा गया। तब तक आग ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए, लगभग 1 दर्जन किसानों की खड़ी फसल जलकर राख हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल सुजीत गुप्ता ने जांच कर किसानों को मदद दिलाने का भरोसा दिया। वहीं आग की सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष सिकंदरपुर दिनेश पाठक भी पहुंच गए थे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!