दौसा/आलौकिक अयोध्या धाम के श्रीराम मंदिर निर्माण में राजस्थान की मिट्टी का अहम योगदान-सुमन शर्मा
ब्यूरो चीफ/मनोज खंडेलवाल
दौसा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा के समर्थन में दौसा प्रवास पर आई महिला आयोग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा ने भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय पर सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि श्री अयोध्या धाम के राम मंदिर निर्माण में नीव से लेकर भवन निर्माण में राजस्थान का अहम योगदान रहा है राम मंदिर की नींव में राजस्थान के 50 से अधिक मंदिर मठ व आश्रम तथा तीर्थ क्षेत्रों की मिट्टी डाली गई है केंद्र व राज्य सरकार के प्रयास से जयपुर से अयोध्या के लिए विशेष विमान सेवा प्रारंभ की गई है सुमन शर्मा ने कहा कि पेपर लीक के मामलों में डबल इंजन की सरकार नें त्वरित जाँच एवं सख्त कार्रवाई के लिए एसओजी का गठन कर भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक एवं अनियमिताओं के संबंध में 15 नए प्रकरण दर्ज कर 70 से अधिक आरोपियो को गिरफ्तार कर बाकी समस्त युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को कडी से कडी सजा दी जायेगी इस अवसर पर दौसा विधानसभा संयोजक महेंद्र तिवारी,आलोक जैन,जयप्रकाश जैमन,रामप्रसाद गुर्जर,सोनू सैंथल,मुरारी धौंकरिया,राजकुमार जायसवाल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रैला,उर्मिला जोशी,संतोष कँवर,लक्ष्मी दीक्षीत सहित अनेकों कार्यकर्ता तथा भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे
ADVERTISEMENT


















Leave a Reply