अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना नगर का किया आकस्मिक निरीक्षण
बस्ती उत्तर प्रदेश से शिवेश शुक्ला की रिपोर्ट

बस्ती।जनपद दिनांक 11.04.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, CCTNS, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के उचित रख-रखाव व परिसर की साफ-सफाई हेतु संबंधित को आदेशित कर आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष – 2024 के तैयारियों के संबंध में एवम आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों संग गोष्ठी कर आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से अनुपालन एवं चुनाव आयोग से प्राप्त आदेश- निर्देश से अवगत करा चुनाव सकुशल शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नगर व समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गण मौजूद रहे।















Leave a Reply