Advertisement

चूरू –हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर किया सुसाइड

न्यूज़ रिपोटर रमाकांत झंवर जनपद श्री डुंगरगढ 

हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर किया सुसाइड

चूरू शहर के नया बस स्टैंड के पास बुधवार को हिस्ट्रीशीटर ने कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वह चूरू कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 17 मामले दर्ज थे। वह हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला था, लेकिन पिछले 6-7 साल से एक दोस्त के साथ चूरू में ही रहता था।

डीएसपी सुनील झाझड़िया और कोतवाली सीआई मुकुट बिहारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी सुनील झाझड़िया और कोतवाली सीआई मुकुट बिहारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को बुलाकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को डीबी अस्पताल की मॉचरी में रखवाया। जहां गुरुवार सुबह परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि खींवसिंह ने रिपोर्ट दी उसके बेटे जीतू उर्फ जितेन्द्र के साथ उसका दोस्त संदीप कायदान घर के ऊपर वाले कमरे में रहता था। संदीप करीब पांच-छह साल से जीतू के साथ ही रहता था। जीतू कुछ दिनों से जयपुर गया हुआ था। मेरी तबीयत खराब होने के कारण कमरे में सो रहा था। मेरा कमरा घर के ग्राउंड फ्लोर पर था। गुरुवार शाम करीब सवा चार बजे संदीप को चाय देने उसके कमरे में गया था। जहां देखा तो संदीप ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाये है।हरियाणा का रहने वाला था संदीप

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि संदीप कायदान दागडोली चरखी दादरी हरियाणा का रहने वाला था। उसके पिता सुंदरसिंह चूरू रोडवेज में ड्राइवर थे। जो रिटायर्ड हो चुके हैं। तीन भाई बहनों में संदीप दो नंबर पर था। इसकी बड़ी बहन आरजेएस है। वहीं, छोटा भाई विदेश रहता था। करीब छह- सात साल से वह चूरू ही रहता था। बीए तक पढ़ा संदीप पढ़ाई में होशियार था। मगर दोस्ती के चक्कर में वह अपराध की दुनिया में आ गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!