Advertisement

सोनभद्र-घोरावल विधानसभा के प्रमुख मुस्लिम युवा चेहरा असद अख्तर बसपा में शामिल 

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 घोरावल विधानसभा के प्रमुख मुस्लिम युवा चेहरा असद अख्तर बसपा में शामिल 

सोनभद्र जनपद के घोरावल विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। क्षेत्र के प्रमुख मुस्लिम युवा चेहरा असद अख्तर ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके पार्टी में शामिल होने से बसपा को क्षेत्र में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

असद अख्तर ने बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हुए। असद अख्तर घोरावल विधानसभा के विसरेखी गांव के निवासी हैं और पेशे से विदेश में कार्यरत एक डॉक्टर हैं। उनके बसपा से जुड़ने को क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

असद अख्तर के पार्टी में शामिल होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में उनके समर्थकों और बसपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से प्रीतम गिरि (मुख्य मंडल प्रभारी), अनीश भारती (जिलाध्यक्ष सोनभद्र), अरविंद निषाद (जिला संयोजक भाईचारा), अरविंद कुमार (विधानसभा अध्यक्ष घोरावल), रामाकांत, प्रकाश, हसनैन, शंकर भारती, लक्ष्मण भारती, बुलंद अख्तर, कन्हैया यादव, लल्लू, सहदेव, सुरेम, नागराज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!