Advertisement

पूर्व ग्राम प्रधान मनमती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्व ग्राम प्रधान मनमती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट – नितेश कुमार)

दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़िसेमर की पूर्व ग्राम प्रधान मनमती देवी पत्नी स्वर्गीय गोपाल पासवान का लगभग 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मनमती देवी वर्ष 2015 से 2020 तक ग्राम प्रधान पद पर रहीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई और पंचायत क्षेत्र में कई जनहितकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया। उनका स्वभाव सरल एवं मिलनसार था। जनसेवा के प्रति उनके समर्पण के कारण उन्हें ग्रामीणों का विशेष स्नेह और सम्मान प्राप्त था।

दिवंगत मनमती देवी अपने पीछे पुत्र सुधीर पासवान सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!