Advertisement

GPM में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली विशाल स्कूटी-बाइक रैली, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा,

GPM में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली विशाल स्कूटी-बाइक रैली, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा,

मरवाही में गूंजे नारी शक्ति के नारे, स्कूटी-बाइक रैली से दिया महिला आरक्षण को समर्थन,

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मरवाही में निकली ऐतिहासिक रैली, महिला मोर्चा रहा आगे,

सूरज यादव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 16 अप्रैल 2026। भारत सरकार द्वारा लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाले ऐतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को संसद में पारित किए जाने के समर्थन में गुरुवार को कोरबा लोकसभा क्षेत्र की मरवाही विधानसभा में लोकसभा स्तरीय स्कूटी-बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “हमारी नारी शक्ति ने लंबे समय से कठिन परिश्रम और त्याग से देश को आगे बढ़ाया है। उन्हें उनका अधिकार मिलना ही चाहिए। मोदी सरकार ने यह अधिनियम लाकर महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। मैं और मेरे क्षेत्र के सभी नागरिक इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत, वंदन और अभिनंदन करते हैं।”

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यक्रम प्रभारी विभा सिंह नहरेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के इस क्रांतिकारी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करना और आम जनता तक महिला सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाना था। सुबह ठीक 10 बजे सद्भावना भवन, मरवाही से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भगवा ध्वज और तख्तियों से सजी स्कूटी एवं बाइकों पर सवार सैकड़ों कार्यकर्ता ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और ‘धन्यवाद मोदी जी’ के गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली सद्भावना भवन से प्रारंभ होकर चलचली मार्ग, बस स्टैंड, मुख्य बाजार होते हुए मरवाही तहसील कार्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में आम नागरिकों, व्यापारियों और मातृशक्ति ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का जोरदार स्वागत किया।

महिला शक्ति बनी आकर्षण का केंद्र: इस रैली की सबसे खास बात यह रही कि इसकी अगुवाई महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने की। सैकड़ों की संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वयं स्कूटी चलाकर रैली में शामिल हुईं, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। हाथों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बैनर-पोस्टर लिए महिलाएं पूरे जोश और उत्साह से लबरेज दिखीं।

कार्यक्रम प्रभारी विभा सिंह नहरेल ने रैली को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, भाजपा नेता किशन सिंह ठाकुर, शंकर चक्रधारी, दयाचंद पोर्ते, योगेन्द्र सिंह नहरेल, हेमचंद मरावी, अमर गुप्ता, अश्वनी चतुर्वेदी, मुकेश दीक्षित, राकेश दीक्षित, किशमिश भानु, मंडल अध्यक्ष मरवाही कमलेश यादव, गिरीश राय, संदीप मिश्रा, पारस चौधरी, सूर्यकांत सिंह, प्रियदर्शनी सिंह नहरेल, नारायण प्रसाद केवट, स्नेहलता शर्मा, राजेश नंदनी, शशि केवट, आदित्य सोनी, भगवनिया बाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!