Advertisement

सिरोही पुलिस का शिकंजा, ऐसी रील बनाने वाले 5 लोग गिरफ्तार

सिरोही पुलिस का शिकंजा, ऐसी रील बनाने वाले 5 लोग गिरफ्तार

 

संवाददाता:-
हर्षल रावल सिरोही/राज.


__________
सिरोही। जिले में सोशल मीडिया पर धारदार हथियार लहराकर आतंक फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस का विशेष अभियान लगातार आठवें दिन भी जारी रहा।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 खतरनाक छुरियां बरामद की गईं। साथ ही इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ रील अपलोड करने वाले 4 आरोपियों की आईडी भी ब्लॉक करवाई गई। पुलिस ने बताया कि गत 09 फरवरी से आबूपर्वत क्षेत्र में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
असामाजिक तत्वों की ओर से तलवार, चाकू और छुरी लहराते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस ने सख्त निगरानी शुरू की। पुलिस का उद्देश्य आमजन में भय का वातावरण समाप्त करना और कानून-व्यवस्था को सक्षम करना है।

इनको किया गिरफ्तार:-
पहली गिरफ्तारी: मावाराम (28), निवासी रेडवाकलां, जिसके कब्जे से बिना लाइसेंस की धारदार छुरी बरामद की।
दूसरी गिरफ्तारी: पंकज कुमार (22), निवासी धामसराफली मुंगथला, एक खतरनाक छुरी बरामद।
तीसरी गिरफ्तारी: गमाराम (22), निवासी वाला की फली चनार, धारदार छुरी बरामद।
चौथी गिरफ्तारी: तौफिक उर्फ कालिया (21), निवासी आकराभटा, बिना लाइसेंस की छुरी बरामद।
पांचवीं गिरफ्तारी: हरिश कुमार (26), निवासी थलाफली, जाम्बुड़ी, छुरी बरामद।
सभी मामलों में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए!

चार आरोपियों की इंस्टाग्राम आईडी ब्लॉक:-
पुलिस ने इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ रील अपलोड करने वाले चार आरोपियों की आईडी ब्लॉक करवाई। यह कदम सोशल मीडिया पर फैल रही दहशतगर्दी को रोकने के लिए उठाया गया।

अभियान लगातार जारी:-
जिला पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियों में सम्मिलित किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!