शिव मंदिर शनिचर बाजार में महादेव की हल्दी रस्म संपन्न, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
(दुद्धी, सोनभद्र | रिपोर्ट: नितेश कुमार)
दुद्धी क्षेत्र के महुली गांव स्थित शिव मंदिर, शनिचर बाजार प्रांगण में शुक्रवार को भगवान महादेव की पारंपरिक हल्दी रस्म बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस भव्य धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महादेव को हल्दी अर्पित की गई। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंगल गीत गाते हुए हल्दी की रस्म निभाई। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा शनिचर बाजार प्रांगण गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना करना है।
समिति के अध्यक्ष श्री उदय कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दोपहर लगभग 4 बजे शिव मंदिर शनिचर बाजार से भगवान शिव-पार्वती की भव्य बारात निकाली जाएगी। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में बारात में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष भाजपा विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री राम लखन कनौजिया का विशेष योगदान रहा। समिति के सलाहकार पंकज गोस्वामी, विकास कनौजिया (विक्की), नंदलाल गुप्ता, शिवनाथ यादव, देवेंद्र यादव, अरुण कुमार गुप्ता, विकास कनौजिया रेलवे स्टाफ उपेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य समिति सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता का यह सुंदर उदाहरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


















Leave a Reply