मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र चौधरी जी ने
जनपदवासियों एवम समस्त क्षेत्रवासियों को ” नव वर्ष-2026 ” की बधाई व शुभकामना दी है। मंडल अध्यक्ष जी ने नये साल की शुभकामना में कहा है कि क्षेत्रवासी न्याय पंचायत में अमन-चैन कायम रखने में सहयोग करते हुए अपने क्षेत्र के चौमुखी विकास के भी भागीदार बनते हुए पुनीत कार्यों के हकदार बनें।
मंडल अध्यक्ष जी ने कहा है कि सोनभद्र जनपद में गरीबों, आदिवासियों, पिछड़ों के साथ ही भौगोलिक दृष्टि से विषम क्षेत्रों के विकास की जो असीम संभावनाएं है, जिसमें जन कल्याणकारी व विकास परक तथा लाभार्थी परक योजनाओं से अच्छादित करने का कार्य किया जायेगा और सरकार द्वारा संचालित विकास परक योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण करने का कार्य किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि नए साल का जश्न व उत्सव आपसी भाई-चारे व मेल-जोल के साथ मनाये।









Leave a Reply