Advertisement

विंढमगंज में गौकशी की आशंका, गायों से लदे दो वाहन पकड़े गए, चालक फरार

 

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)विंढमगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गौकशी के उद्देश्य से ले जाई जा रही गायों से भरे दो वाहनों को गौरक्षक सदस्यों और पुलिस की सतर्कता से पकड़ लिया गया। हालांकि दोनों ही मामलों में वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार में विंढमगंज की ओर जा रहा था। वाहन की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर गौरक्षक सदस्य कार्तिक चंद्रवंशी, नीरज कुमार, अजीत शर्मा एवं चंदन पासवान ने बाइक से पीछा कर पिकअप को रुकवाया। वाहन रुकते ही चालक मौके से फरार हो गया। जांच करने पर पिकअप में तीन गाय लदी हुई पाई गईं, जिन्हें झारखंड की ओर ले जाया जा रहा था। घटना की सूचना तत्काल विंढमगंज पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इसी क्रम में लगभग एक घंटे बाद गौरक्षक सदस्यों ने एक अन्य वाहन टाटा मैजिक को भी रोका। जांच के दौरान उसमें भी तीन गाय पाई गईं।पकड़ी गई गायों की जांच पशु चिकित्सक डॉ. तरुण रवि द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि दो गाय दुधारू हैं, एक गाय गर्भवती है, जबकि अन्य गाय सामान्य अवस्था में पाई गईं। प्रारंभिक जांच में गायों को गौकशी के उद्देश्य से ले जाने की आशंका जताई गई है।थाना प्रभारी ने बताया कि गायों से लदे दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है तथा फरार चालकों की तलाश की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक व कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!