जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,भीलवाड़ा द्वारा न्याय आपके द्वार विशेष अभियान का शुभारंभ।
सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर महावीर वैष्णव भीलवाड़ा

भीलवाड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा द्वारा “न्याय आपके द्वार” विशेष अभियान का शुभारंभ स्थायी लोक अदालतों के माध्यम से आमजन को सरल और त्वरित न्याय प्रदान करने पर बल–अभय जैन, जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा
भीलवाड़ा — जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) भीलवाड़ा माननीय अभय जैन तथा सचिव विशाल भार्गव द्वारा “न्याय आपके द्वार” विषयक जन-जागरूकता पोस्टर का आज विधिवत विमोचन किया गया।
यह 3 माह का विशेष “रालसा नवाचार अभियान” 9 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हो रहा है, जो राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है।
स्थायी लोक अदालत: आमजन का आसान एवं त्वरित न्याय मंच,
अपने उद्बोधन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय जैन ने बताया कि राजस्थान में संचालित स्थायी लोक अदालतें (Permanent Lok Adalats) आमजन की लोक उपयोगिता सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन चुकी हैं।
उन्होंने कहा—
यहां लंबे मुकदमे, विस्तृत साक्ष्य या तकनीकी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं।
पक्षकारों में आपसी सुलह के आधार पर विवादों का समाधान होता है।
विपक्षी की अनुपस्थिति में भी PLA गुण-दोष के आधार पर आदेश दे सकती है।निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होता है—इस पर कोई अपील नहीं।

प्रक्रिया पूर्णत: निःशुल्क होती है और वकील की आवश्यकता नहीं।
क्षतिपूर्ति का भी प्रावधान है।किन शिकायतों का समाधान स्थायी लोक अदालत में होता है?
स्थायी लोक अदालतें निम्न सेवाओं से संबंधित विवादों का निस्तारण करती हैं
1. जल आपूर्ति: बिल त्रुटि, दूषित जल, लंबा व्यवधान
2. बिजली: अत्यधिक बिल, बाधित सप्लाई, नए कनेक्शन में देरी
3. परिवहन: टिकट होने के बावजूद सीट न मिलना, सामान क्षतिग्रस्त होना
4. स्वास्थ्य सेवाएं: उपचार/दवाओं में देरी, सुविधाओं का अभाव, लापरवाही
5. आवास/नगर निकाय: सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, आवासीय अनियमितताएं
6. बैंकिंग/बीमा: खाता संचालन में बाधा, ऋण में देरी, बीमा दावा न मिलना
7. शैक्षिक सेवाएं: प्रवेश, फीस, दस्तावेज, टीसी संबंधी शिकायतें
8. अन्य सेवाएं: एलपीजी, कचरा प्रबंधन, आवारा पशु, नगरीय स्वच्छता आदि
“समस्या आपकी, दायित्व हमारा” — रालसा
विशेष अभियान अवधि में रालसा ने सभी प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, सुलभ एवं जनहितकारी बनाया है।इस अवसर पर जिला अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष, राजेश शर्मा एडवोकेट ने आम जनता से सक्रिय रूप से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन की समस्याओं—चाहे बिजली, पानी, बैंकिंग, आवास, परिवहन या अन्य सेवाएं हों—इनके त्वरित समाधान के लिए स्थायी लोक अदालतें अत्यंत प्रभावी मंच हैं।
उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित में जिला अभिभाषक संस्था सदैव जनता की मदद के लिए तत्पर है तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ सहयोग में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर
नालसा: 15100
रालसा: 9928900900
DLSA भीलवाड़ा:
dlsa7bhilwara@gmail.com 83060-02107
अभियान संपर्क: 91193-65734 बाल वाहिनी सुरक्षा पर विशेष संदेश ,सचिव विशाल भार्गव ने स्कूलों की बाल वाहिनी वाहनों में सुरक्षा सुनिश्चित कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा व आवश्यक सुविधाओं को लेकर जागरूकता एवं जिम्मेदारी दोनों अनिवार्य हैं और विधिक सेवा प्राधिकरण इस दिशा में निरंतर कार्य करेगा।
विशेष लोक अदालत — SBI
कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विशेष लोक अदालत का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री अभय जैन , अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण, विशाल भार्गव ADJ,सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ,स्थायी लोक अदालत के न्यायाधीशगण, जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश, विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े सदस्यगण, न्यायिक कर्मचारी एवं अनेक नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अशोक जैन एडवोकेट द्वारा किया गया।

















blacktop police chase
It’s good to hear the District Legal Services Authority in Bhilwara is launching this “Justice at Your Doorstep” campaign to provide quicker justice; I found some interesting related information on https://tinyfun.io/game/blacktop-police-chase while researching community legal aid programs.