Advertisement

हमीरपुर– सड़क निर्माण के आश्वासन के साथ आमरण अनशन समाप्त एस०डी०एम० मौदहा ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया

हमीरपुर– सड़क निर्माण के आश्वासन के साथ आमरण अनशन समाप्त एस०डी०एम० मौदहा ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया

satyarath.com

आज अनशन के छठवें दिन व आमरण अनशन के तीसरे दिन अनशनकारी की हालत खराब होने की स्थिति में एस डी एम मौदहा राजेशचंद्र ने अनशनकारियों को चुनाव समाप्त होते ही जल्द से जल्द निर्माण कराने का वादा करते हुए जूस पिला कर अनशन समाप्त करवाया

आपको बताते चलें कि मौदहा ब्लाक की ग्राम पंचायत गऊघाट छानी के परसदवा डेरा की पक्की सड़क बनवाने के लिए 12 मार्च से क्रमिक अनशन अपनी ग्राम पंचायत में ही शुरू कर दिया था अनशन के दूसरे दिन विभागीय अधिकारियों के मध्य हुई प्रथम वार्ता विफल रही जिसके बाद अनशन कारियो ने 15 मार्च से आमरण अनशन (भूख हड़ताल) शुरू कर दी थी जिसके बाद एस डी एम मौदहा राजेश चंद्र अपनी टीम के साथ 15 मार्च को देर रात अनशन स्थल पहुंचे थे लेकिन दूसरे दौर की वार्ता भी विफल रही थी जिसके बाद अनशन कारियो ने अनशन जारी रखा आज अनशन के छठवें दिन पुनः एस डी एम मौदहा राजेश चंद्र के द्वारा ठोस आश्वासन मिलने पर अनशनकारियों ने अनशन को समाप्त कर दिया आमरण अनशन में बैठे बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र निषाद ने बताया कि आचार संहिता का पालन करते हुए पूर्ण आश्वासन पर अनशन को समाप्त कर रहे है लेकिन यदि जल्द ही समस्या का समाधान नही हुआ तो पुनः हम लोग मुख्यालय में आकर अनशन करेंगे। भूख हड़ताल में बैठे कृष्णा निषाद ने बताया कि आजादी के बाद से सड़क के लिए तरस रहे है अब उम्मीद की किरण जगी है उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

www.Satyara nn अनशनकारियों को जूस पिलाने में बुंदेलखंड नव निर्माण सेना। भारत में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय तिवारी,एडवोकेट विवेक निगम, इंजी अरविंद मिश्रा, लाली पाल, छोटेलाल वर्मा, रवि करण पाल, साहब दीन, लाल सिंह यादव, राम आसरे पाल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!