विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिनर्जी संस्था के द्वारा कूड़ा प्रबंधन से कम्पोज़िट खाद बनाने की विधि का प्रदर्शन व वृक्षारोपण किया गया।
दिनांक: 5 जून 2025
संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार रावत लखनऊ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, सिनर्जी संस्था ने ब्लॉक चिनहट के सैरपुर गांव में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय को कचरा प्रबंधन के महत्व और इसके प्रभावी तरीके के बारे में जागरूक किया गया, जिसमें सूखा कचरा, गीला कचरा और घरेलू खतरनाक कचरे का उचित प्रबंधन और कूड़ा प्रबंधन से कंपोजिट खाद बनाने की विधि के बारे में विस्तार से बताया गया।

सिनर्जी संस्था ने सैरपुर गांव में उपस्थित कचरा प्रबंधन केंद्र का उपयोग करने और इसके महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया। संस्था के प्रतिनिधियों ने समुदाय को कचरा प्रबंधन के लिए प्रेरित किया और इसके लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था। सिनर्जी संस्था का यह प्रयास समुदाय को स्वास्थ्य और आरोग्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

उक्त कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया। जिसमें ग्राम सचिव सुश्री आस्था मिश्रा, ग्राम प्रधान श्री शिवकुमार, पंचायत सहायक राहुल कुमार ,आशा अनीता देवी, समूह सखी, सम्मानित ग्रामवासी एवं सिनर्जी संस्था की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।



















Leave a Reply