दौसा से रिपोर्टर शिवकांत चतुर्वेदी की खास रिपोर्ट
निर्भीक व निष्पक्ष होकर करे मतदान-पुलिस अधीक्षक रंजीता
चुनावी माहौल खराब करने वालों को नही बख्शा जायेगा:पुलिस अधीक्षक
गीजगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने लोकसभा चुनावों की तारीख तय होते हुए दौरा किया और गीजगढ़ पुलिस चौकी पर चुनावों की तैयारियों व लोगों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की जिसमे लोगों को सम्बोधित करते हुए 19 अप्रैल को निर्भीक व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी लोगों से चुनावों में शांतिपूर्ण माहौल लेकर आमजन से सहयोग की अपील करते हुए भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान करने की बात कही। सिविजिल ऐप के बारे में समझाते हुए चुनावोंसबसे कम मतदान प्रतिशत रहने को लेकर लोगों को समझाकर मतदान का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक मतदान करने की बात कही। इससे पूर्व कडीकोठी चौराहे पर भी फ्लैग मार्च करते हुए ग्रामीणों से भय मुक्त मतदान करने की बात कही
इस दौरान मानपुर सीओ दीपक मीना,सिकन्दरा थानाधिकारी महावीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,गीजगढ़ चौकी प्रभारी घनश्याम यादव,सीताराम उपाध्याय, सरपंच प्रतिनिधि विश्राम सैनी,जवान मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल विजेंद्र राजपूत,ग्राम रक्षक जयप्रकाश शर्मा, प्रेम गुप्ता, प्रहलाद शास्त्री, अंगद मीना,रामजीलाल प्रधान,पिंटू चौबे,पप्पू राजोरिया, खेमराज सैनी, गोपाल सेन, नरेंद्र चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद रहे


















Leave a Reply