Advertisement

गौरेला पेंड्रा मरवाही में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर बीजेपी जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित,

गौरेला पेंड्रा मरवाही में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर बीजेपी जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला भाजपा कार्यालय गौरेला में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर बेलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए, भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प है। इस अभियान के तहत ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे देश में रथ यात्राएं, सम्मेलन, प्रदर्शनी और स्वदेशी मेले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रेस वार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैय्या सिंह राठौर, नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल और अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों में जिला भाजपा अध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैय्या सिंह राठौर, नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल, राकेश चतुर्वेदी, नीरज जैन, डा. लुसनसिंह राठौर, दयाचंद पोर्ते, राकेश दीक्षित, किशनसिंग ठाकुर, कुबेरसिंग सर्राटी, जिला मीडिया सह प्रभारी तापस शर्मा, गंगोत्री राठौर, मथुरा सोनी, कुलदीपसिंह धीरज, योगेंद्र सिंह नहरेल, शरद गुप्ता, रमेश तिवारी, अजय रजक, मनीष श्रीवास, सिद्धार्थ दुबे, हुकुम यादव, आदित्य गुप्ता, अशोक पेंद्रो और शिव शर्मा शामिल थे।

इन सभी ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया और कहा कि यह अभियान भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मा को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा और स्वदेशी का समर्थन करना होगा।

प्रेस वार्ता के दौरान, बेलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हम स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की रणनीति पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि देश के नागरिकों को भी आत्मनिर्भर बनाएगा। प्रेस वार्ता में उपस्थित सभी ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया और कहा कि यह अभियान भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!