(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
महुली स्टेशन रोड स्थित पितरम गौड़ के घर के पास मां दुर्गा के सुसज्जित पंडाल में नवमी का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर भक्तों ने विधिवत पूजा कर कन्याओं का पूजन और भोजन कराया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की शुरुआत हुई।
भंडारे का आयोजन दुर्गा पूजा के अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह और अन्य सदस्यों ने आए हुए भक्तों को पंडाल में बैठाकर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया। इस अवसर पर नितेश कुमार, गुलशन गोस्वामी, अंजनी गोस्वामी और सोनू कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आयोजन की सफलताआयोजन की सफलता के लिए समिति के सदस्यों ने कड़ी मेहनत की और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कीं। अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
महुली में नवमी का आयोजन, भक्तों ने विधिवत पूजा कर कन्याओं का पूजन और भोजन कराया


















Leave a Reply