Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने साहसिक कार्यों से उत्तराखंड का मस्तक ऊंचा किया है: आशुतोष शर्मा

पारुल राठौर हरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने साहसिक कार्यों से उत्तराखंड का मस्तक ऊंचा किया है: आशुतोष शर्मा

आज गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय ज्वालापुर हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के द्वारा सैकड़ो बाल ब्रह्मचारियो/विद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता, शिक्षकों, कर्मचारियों और भाजपा के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस हवन यज्ञ कर, वृक्षारोपण कर धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी ने हवन यज्ञ कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना की। हवन यज्ञ डॉक्टर योगेश शास्त्री द्वारा कराया गया।इस अवसर पर गुरुकुल विद्यालय परिसर में फलदार वृक्षों के पौधे लगाए गए।

गुरुकुल विद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता ने मुख्य अतिथि डॉक्टर कल्पना सैनी , जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,नगर विधायक मदन कौशिक, राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान ,राज्य मंत्री सुनील सैनी को पटका पहनकर उनका स्वागत किया।हवन यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में पहुंची राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य प्रगति के पथ पर अवसर है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून बनाकर साहसिक कार्य किये गए हैं।आज हम उनके जन्म दिवस पर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि आज बाल ब्रह्मचारियों के साथ हवन यज्ञ कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस सादगी के साथ मनाया जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी को भारत के श्रेष्ठ मुख्यमंत्री में गिना जाता है। उन्होंने अपने साहसिक कार्यों से उत्तराखंड का मस्तक ऊंचा किया है। उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर के लिए काम कर उत्तराखंड को आगे बढ़ाया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के अग्रणी राज्यों में प्रदेश को लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है इसी क्रम में मुख्यमंत्री लगातार समय-समय पर जनता के बीच जाकर उनका सुझाव लेकर संवाद स्थापित कर जनता के बीच सक्रिय हैं।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक मदन कौशिक, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति उपाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान , उत्तराखंड ओबीसी आयोग उपाध्यक्ष सुनील सैनी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ,संजीव चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान , तरुण नय्यर ,संदीप अग्रवाल ,अरविंद कुशवाहा, रेशु चौहान, भूप सिंह, रितु ठाकुर, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा अनु कक्कड़ , रंजना चतुर्वेदी,प्रीति गुप्ता,नकली राम सैनी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप चौधरी ,शिवम त्यागी गुरुकुल विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!