Advertisement

थाना दीपना खेड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही लुटेरी दुल्हन व उसके साथियों को किया गिरफ्तार

थाना दीपना खेड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही लुटेरी दुल्हन व उसके साथियों को किया गिरफ्तार

सिरोंज देवेन्द्र विश्वकर्मा सत्यार्थ न्यूज

दीपनाखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई – लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
₹60,000 नगद, 05 मोबाइल फोन सहित कुल ₹1,10,000/- का मशरूका जप्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी सिरोंज सुश्री सोनू डावर के मार्गदर्शन में थाना दीपनाखेड़ा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन व उसके साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी दीपनाखेड़ा उनि पूजा रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर निम्न 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया: रईस पिता अब्दुल रहमान, उम्र 38 वर्ष, निवासी कोला बस्ती ईटखेड़ी, जिला भोपाल
👉 रामजी पिता केशलाल वर्मा, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम समसबाडा, जिला छिंदवाड़ा
👉 दीनाराम पिता ताराचन्द वर्मा, उम्र 69 वर्ष, निवासी ग्राम जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा
👉 पायल जैनवार पति देवेन्द्र जैनवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी द्वारका नगर, भोपाल
👉 नंदनी चिमटे पिता दीपक चिमटे, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हारिया, जिला बैतूल
घटना का विवरण:
दिनांक 10.09.2025 को फरियादी सोनिका राजपूत, निवासी ग्राम सांकला, थाना दीपनाखेड़ा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भाई सुरेन्द्र की शादी के लिए लुटेरी दुल्हन नंदनी चिमटे (उर्फ पूजा शर्मा) व उसके साथी भोपाल से सिरोंज आए और शपथ पत्र पर शादी कराकर पीड़ित परिवार से ₹1.50 लाख लेकर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना दीपनाखेड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/25 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों से ₹60,000/- नगद मशरूका सहित 05 मोबाइल फोन,
एवं अन्य आपराधिक घटना से संबंधित सामग्री जप्त की, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹1,10,000/- आंकी गई है।
प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में उनि पूजा रावत, उनि गौरव रघुवंशी(प्रभारी साइबर सेल), प्र.आर. दीपक सेंगर, आर. अमित खैवरिया, आर. उवेश खान, आर. नीतेश छारी, आर. रश्मि चोहान, आर. देवेन्द्र, आर. फिरोज, आर. बाबूलाल, एवं महिला आर. मेघा चौरसिया की सराहनीय भूमिका रही
लोकेशन सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर देवेन्द्र विश्वकर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!