प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर है। आज सुबह खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल की तस्वीर हुई साफ।

सिरोंज देवेन्द्र विश्वकर्मा सत्यार्थ न्यूज
सांदीपनी विद्यालय सिरोंज में चल रही अंडर 19, 69वीं फुटबॉल टूर्नामेंट में
सुबह के मुकाबले बालक वर्ग
इंदौर बनाम भोपाल → 0–0
शहडोल बनाम रीवा → 0–3 (रीवा विजयी)उज्जैन बनाम नर्मदापुरम → 0–0 बालिका वर्ग
भोपाल बनाम उज्जैन → 1- 0
शहडोल बनाम इंदौर → 4–2 (शहडोल विजयी)
जबलपुर बनाम ग्वालियर → 0–3 (ग्वालियर विजयी) सेमीफाइनल लाइन-अप बालक वर्ग
1. जनजातीय विभाग बनाम भोपाल2. इंदौर बनाम सागर
बालिका वर्ग1. शहडोल बनाम ग्वालियर2. इंदौर बनाम भोपाल

खास बातें अब तक हुए मुकाबलों में टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है।आज लंच के बाद सेमीफाइनल खेले जाएंगे और उसके बाद प्रतियोगिता और भी रोमांचक हो जाएगी।
फाइनल मुकाबला और थर्ड प्लेस मैच कल ही खेले जाएंगे।
सेमी फाइनल में हारने वाली टीमों को तीसरे स्थान के लिए मौका मिलेगा।
पहले सेमीफाइनल में इंदौर ने तीन – एक से सागर को हराया बालक वर्ग में

आज खेले गए बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।पहले सेमीफाइनल में इंदौर ने सागर को 3–1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
दूसरे सेमीफाइनल में जनजाति विभाग ने भोपाल को 1–0 से मात दी और फाइनल में प्रवेश किया।
कल बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला इंदौर और जनजाति विभाग के बीच खेला जाएगा।
वहीं, सागर और भोपाल की टीमें तीसरे स्थान (थर्ड प्लेस) के लिए भिड़ेंगी।
बालिका वर्ग
बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल भोपाल और इंदौर के बीच जारी है।
दूसरा सेमीफाइनल शहडोल और ग्वालियर के बीच कल खेला जाएगा
लोकेशन सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर देवेन्द्र विश्वकर्मा



















Leave a Reply