Advertisement

आज से भारत का ‘अपना समय’ शुरू, दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का हुआ शुभारंभ

आज से भारत का ‘अपना समय’ शुरू, दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का हुआ शुभारंभ

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो चीफ भोपाल मध्य प्रदेश प्रवीण कुमार दुबे 8839125553


सीएम मोहन यादव ने लॉन्च की दुनिया की पहली वैदिक घड़ी, सूरज चांद और नक्षत्रों की चाल पर आधारित इस घड़ी के समयमान और जीएमटी (GMT) समय में क्या है अंतर, पढ़ें रोचक फैक्ट्स
भोपाल

World First Vedic clock Launched in Bhopal MP: सीएम हाउस के बाहर लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, सीएम मोहन यादव की भारत को सौगात।(photo: social media)

World First Vedic Clock Launched: आज सोमवार 1 सितंबर 2025 से भारत का अपना समय शुरू हो गया है… कहने का अर्थ ये है कि अब भारत का अपना एक स्टैंडर्ड टाइम जोन शुरू हो गया है, इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हो गई है। दरअसल यहां सीएम मोहन यादव ने दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का शुभारंभ कर दिया। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के नाम से शुरू की गई इस घड़ी का समय सूरज के साथ-साथ चल रहा है। इसके साथ ही सीएम ने इसका एप भी लॉन्च किया है।

भारत के हर शहर का अपना-अपना वैदिक समय भी जान सकेंगे
इसे बनाने वाले आरोह श्रीवास्तव के मुताबिक यह केवल घड़ी नहीं बल्कि, भारत की प्राचीन समय गणना पद्धति का पुनर्स्थापन है। अब हर शहर का अपना अलग-अलग वैदिक समय होगा जिसकी सटीक गणना इस घड़ी से संभव होगी। ये तीन साल के शोध के बाद बनाई जा सकी है। तीन लोगों की टीम ने इसे बनाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!