सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा में कांग्रेस सेवा दल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस सेवा दल पार्टी का मजबूत अटल स्तंभ है_*धीरज गुर्जर
भीलवाड़ा 29 अगस्त।

कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार राजस्थान में चलाए जा रहे 11 अगस्त से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज 29 अगस्त से कांग्रेस सेवा दल का तीन दिवसीय सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम भीलवाड़ा में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ।
कांग्रेस सेवादल कांग्रेस की पहचान और ढाल है तथा इसकी पहचान सेवा कार्य को हमें बनाए रखना होगा। आजादी के आंदोलन में सेवा दल की मुख्य भूमिका रही। सेवादल अनुशासित एवं सैन्य रूप से परिपूर्ण रहा है।कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने यह विचार भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल के जिला संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के उदघाटन अवसर पर सेवादल के श्वेत सैनिकों को सम्बोधित करते हुऐ कहे।

समारोह को सम्बोधित करते हुऐ प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने सेवादल की स्थापना का इतिहास बताते हुऐ बताया कि सेवादल जिसका पहले हिन्दुस्तानी सेवादल नाम रहा था के निर्माण की सोच आजादी के आंदोलन के समय शुरू हुई जिसके परिणामस्वरू 1923 में इसका गठन हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने अपने संबोधन में सेवादल को कांग्रेस संगठन की सेना काअग्रिम दस्ता बताया जो सेवा के साथ -साथ अनुशासित कांग्रेसी कार्यकर्ता भी तैयार करता है। सेवादल जोन प्रभारी मोहन हटेला , शाहपुरा विधानसभा प्रत्याशी नरेन्द्र रेगर ,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव किशन जाट और संजय पेडीवाल कार्यक्रम के अतिथि रहे। सेवादल की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ने सभी का स्वागत करते हुऐ शिविर आयोजन की तैयारियों में मिले सहयोग के लियॆ प्रदेश सेवादल पदाधिकारियों ,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिपाठी एवं कार्यकर्ताओं तथा सेवादल जिला कार्यकारिणी के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम संचालन संभाग प्रभारी विनोद दादा पाठक कैलाश सेन और अजमेर प्रभारी विजय नागोरा ने किया । इस अवसर पर महिला सेवादल अध्यक्ष अनिता शक्तावत , यंग ब्रिगेड अध्यक्ष दीपक भारद्वाज , जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी , पूर्व प्रधान श्री भंवर लाल जी गर्ग,रफीक टांक , राजेन्द्र जैन , मेवाराम खोईवाल ,मंजू पोखरणा , रोशनलाल महात्मा ,मुस्ताक अली मंसूरी ,अली मंसूरी , कुन्दन शर्मा ,शिवराज सुराणा ,संदीप टेलर ,निशांत दूत खेमराज पनवा ,शांतिलाल धोलपूरिया , कस्तूरी देवी जाट, महावीर व्यास, श्याम लाल पाराशर भेरूलाल सेन, अब्दुल सलाम रंगरेज, हेमंत सर्वा, दलीचंद खटीक, अजय राज, महेश में स्वर्णकार,महिपाल सिंह सोलंकी, शुभम वर्मा, हरि सोनी, विशाल भारद्वाज, सद्दाम हुसैन ,नंदन दास बैरागी सहित कई सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष योगेश सोनी ने बताया शिविर के दूसरे दिन शहर में सेवादल द्वारा संविधान बचाओ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा।

















Leave a Reply