Advertisement

सोनभद्र -हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के पोस्टर,स्टीकर,पंफलेट का हुआ विमोचन

हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के पोस्टर,स्टीकर,पंफलेट का हुआ विमोचन

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान मे 01 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले “हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विन्ध्याचल मण्डल की मण्डलीय समीक्षा बैठक, संघ भवन, सोनभद्र में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में पंच संकल्प पोस्टर,पंफलेट एवं स्टीकर का विमोचन उत्तर प्रदेश के आयाम प्रमुख शशांक कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। आयाम प्रमुख द्वारा बताया गया कि राष्ट्रहित में इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा को केवल ज्ञान तक सीमित न रखकर चरित्र निर्माण और समाज सेवा का माध्यम बनाना है। मण्डल के शत् प्रतिशत विद्यालयों पर हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम मनाने हेतु न्याय पंचायत स्तर पर संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त करते हुए सभी विद्यालयों तक महासंघ की पहुंच होनी चाहिए। मण्डल अध्यक्ष विन्ध्याचल मण्डल अखिलेश वत्स जी ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 1 सितंबर के कार्यक्रम हेतु तीनों जनपदों के लिए विकासखंड स्तर पर संयोजक व सहसंयोजक बना लिए गये हैं जिससे प्रत्येक विद्यालय में वृहद स्तर पर कार्यक्रम मनाया जा सके। इस दिन विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक पांच संकल्प लेगें। इससे समाज और विद्यालय के मध्य एक मजबूत सम्बन्ध बनेगा। कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष सोनभद्र अशोक कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम सफल बनाने हेतु जनपद की योजना रचना से अवगत कराते हुए शत प्रतिशत विद्यालय में कार्यक्रम संपन्न कराने की योजना बनाते हुये आये हुए अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मीरजापुर जनपद के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी व जिलामहामंत्री सत्यव्रत सिंह चंदेल ने संबोधित करते हुए अपने जनपद की कार्ययोजना बताई। आयाम संयोजक सोनभद्र जय प्रकाश विश्वकर्मा द्वारा पांचो संकल्प के विषय में विस्तार से बैठक में बताया व अरूणेश पाण्डेय ने बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश वत्स अध्यक्ष विन्ध्याचल मण्डल व संचालन आनन्द देव पाण्डेय सहमीडिया प्रभारी सोनभद्र ने किया। बैठक में जनपद सोनभद्र के संगठन मंत्री गणेश पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. बृजेश कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष संतोष चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय, संयुक्त मंत्री कमलेश विश्वकर्मा व कमलेश गुप्ता,आयाम सहसंयोजक दिनेश कुमार दुबे, उमाकांत पाण्डेय, दिवाकर तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष नगवां दिलीप पाठक, महामंत्री संजय कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष बभनी शिवकुमार व द्वारिका प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष चोपन नागेंद्र सिंह, सर्वेश द्विवेदी आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!