Advertisement

बच्चों को पढ़ाना छोड़ा, पुलिया बनाने में जुटे सहायक शिक्षक: DEO ने किया निलंबन आदेश जारी,

बच्चों को पढ़ाना छोड़ा, पुलिया बनाने में जुटे सहायक शिक्षक: DEO ने किया निलंबन आदेश जारी,

शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही का हुआ खुलाशा,

सूरज यादव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही| शिक्षा विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर अब प्रशासन का डंडा चलना शुरू हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक सुधीर कुमार राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश 19 अगस्त 2025 की सुबह 10 बजे से लागू माना जाएगा। आरोप है कि सुधीर कुमार राय शिक्षक की जिम्मेदारी निभाने के बजाय ठेकेदारी का धंधा कर रहे थे। वे स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय सीसी रोड और पुलिया निर्माण जैसे कामों में व्यस्त थे। इस बात की शिकायतें लगातार प्रशासन तक पहुंच रही थीं। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सही पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

निलंबन आदेश में कहा गया है कि सेवा आचरण नियम 1965 और 1966 का उल्लंघन करते हुए शिक्षक ने न केवल अपने दायित्व की अवहेलना की, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की साख को भी ठेस पहुंचाई। निलंबन की अवधि में उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता (सब्सिस्टेंस अलाउंस) मिलेगा और मुख्यालय में ही रहना अनिवार्य होगा। उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी अलग से जारी रहेगी।

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग में पदस्थ कई कर्मचारियों पर लापरवाही और शिथिलता के आरोप लगते रहे हैं। इस कार्रवाई ने पूरे अमले को स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर कोई शिक्षक या कर्मचारी अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ेगा, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!