सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो चीफ भोपाल मध्य प्रदेश प्रवीण कुमार दुबे 8839125553
ग्वालियर में जन्माष्टमी पर 100 करोड़ की ज्वैलरी पहनेंगे भगवान:भोपाल इस्कॉन मंदिर में होगा प्रदेश का सबसे बड़ा महोत्सव; सीएम हाउस पहुंचेंगे 1 हजार बाल-गोपाल

भोपाल
देशभर में 16 अगस्त, शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी भक्ति, संस्कृति और भव्यता के अद्भुत संगम के साथ मनाई जाएगी। राजधानी से लेकर प्रदेश के कई जिलों तक मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे, जिनमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
भोपाल स्थित पटेल नगर इस्कॉन मंदिर में प्रदेश का सबसे बड़ा जन्माष्टमी महोत्सव होगा। वहीं मुख्यमंत्री निवास पर दोपहर 2 बजे मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें 1000 से अधिक बाल गोपाल श्रीकृष्ण की वेशभूषा में शामिल होंगे।
इसके साथ ही ग्वालियर के कृष्ण मंदिर में 100 करोड़ के गहनों से राधा-कृष्ण का श्रृंगार होगा। उज्जैन के सांदीपनी आश्रम में भव्य सजावट की गई है। इंदौर के इस्कॉन मंदिर और यशोदा मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे।















Leave a Reply