वोटर वेरिफिकेशन, राहुल ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है:एक नहीं, कई सीटों की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, ये नेशनल लेवल पर किया जा रहा
सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो चीफ भोपाल मध्य प्रदेश प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

नई दिल्ली
लोकसभा के बाहर राहुल ने कहा- बड़े स्तर पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी चल रही है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा, ‘केवल एक सीट नहीं बल्कि बहुत सी सीटें हैं, जहां वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है। यह नेशनल लेवल पर सिस्टमेटिकली किया जा रहा है।’
बिहार की अपडेट हुई वोटर लिस्ट में 124 साल की ‘फर्स्ट टाइम’ वोटर मिंता देवी के सवाल पर राहुल ने कहा- हां, मैंने उसके बारे में सुना है। ऐसे एक नहीं, अनलिमिटेड केसेस हैं। पिक्चर अभी बाकी है।
राहुल ने कहा-
चुनाव आयोग यह जानता है और हम भी जानते हैं। पहले कोई सबूत नहीं था, लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं। एक व्यक्ति एक वोट संविधान की नींव है। EC का कर्तव्य है कि वो ‘एक व्यक्ति एक वोट’ को लागू करे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। हम ऐसा करते रहे हैं और करते रहेंगे।
विपक्षी सांसद संसद में ‘मिंता देवी’ की तस्वीर वाली टीशर्ट पहनकर पहुंचे
दरअसल संसद के दोनों सदनों में भी बिहार SIR पर चर्चा की मांग को लेकर मंगलवार को भी विपक्ष ने हंगामा किया। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा चल नई पाई।
सदन की कार्यवाही शुरू के होने के पहले प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के सांसद मकर द्वार पर मिंता देवी के नाम और तस्वीर वाली टीशर्ट पहनकर पहुंचे।
विपक्ष का दावा है कि मिंता देवी बिहार चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में 124 साल की फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

















Leave a Reply