Advertisement

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के साथ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में करी पुजा-अर्चना

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के साथ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में करी पुजा-अर्चना

पारुल राठौर जूना अखाड़ा
श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने धर्मपाल सिंह को दिया आशीर्वाद

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सावन के तीसरे सोमवार को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का अभिषेक किया। साथ ही मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल व अन्य भाजपा नेताओं के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की,

अभिषेक किया व रूद्राभिषेक किया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में उन्होंने पूजा-अर्चना की। महाराजश्री ने उनका भगवा चादर ओढाकर वह पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि धर्मपाल सिंह भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ना सिर्फ संगठन को बेहद मजबूत किया है, वरन पार्टी, समाज व देश के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की ऐसी फौज तैयार की है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, साथ ही भारतीय संस्कृति, शिक्षा, विरासत को भी मजबूत कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!