Advertisement

श्रावण मास में विशेष पूजा,दामोदर धाम में महिलाओं ने घर से लाई मिट्टी से बनाए 12 ज्योतिर्लिंग, किया अभिषेक

श्रावण मास में विशेष पूजा,दामोदर धाम में महिलाओं ने घर से लाई मिट्टी से बनाए 12 ज्योतिर्लिंग, किया अभिषेक

सुनील वर्मा ब्यूरो चीफ अकोदिया मध्य प्रदेश


अकोदिया।
दामोदर धाम मंदिर में श्रावण मास के दौरान महिलाओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर के पुजारी विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस माह में कुल पांच अभिषेक होंगे। इनमें से तीन अभिषेक पूरे हो चुके हैं।

एक ही दिन में 60 महिलाओं ने अपने-अपने घरों से मिट्टी लाकर 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की। उन्होंने दूध, दही, बेलपत्र और मिठाई का भोग लगाया। भक्तिभाव से अभिषेक किया और भजन-कीर्तन में भाग लिया।

अगला अभिषेक 27 जुलाई को होगा। इस दिन बाबा अमरनाथ की तरह बर्फ के ज्योतिर्लिंग बनाकर पूजा की जाएगी। महिलाओं ने नगर की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना की। आरती के बाद सभी ने नृत्य भी किया।

पुजारी जी ने बताया कि यह परंपरा हर वर्ष की तरह इस साल भी जारी है। महिलाएं श्रद्धापूर्वक इस धार्मिक आयोजन में भाग ले रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!